अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध सतना पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत चित्रकूट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक सफेद रंग की बलेनो कार से अवैध कोरेक्स सिरप की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी गिरजाशंकर बाजपेयी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर