बरेली: थाना प्रेम नगर पुलिस ने 320 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना प्रेम नगर पुलिस ने 320 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।पुलिस द्वारा बताया गया मुखबिर द्वारा सूचना मिलने के बाद आरोपी अरमान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में अरमान ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से चरस खरीद कर बरेली समेत अन्य जिलों में बेचने का कार्य करता था। पुलिस द्वारा आरोपी के पास से 320 ग्राम चरस और एक स्कूटी भी बरामद की है।