जलेसर: बंबा काटने से हजारों बीघा फसल हुई जल मग्न ग्रामीणों ने की तत्काल मुआवजा दिलाए जाने की मांग जलेसर तहसील क्षेत्र का मामला
Jalesar, Etah | Sep 25, 2024 तहसील जलेसर क्षेत्र के जनपद के एकमात्र पर्यटक स्थल पटना पक्षी विहार के निकट ग्राम पंचायत क्षेत्र की भूमि में बंबा काटने व लगातार हुई बारिश के चलते सैकड़ो बीघा फसल जलमग्न है, बाजारा एवं धान की फसल चौपट होने के कगार पर पहुंच गई है, उप जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में चौपट हुई फसलों का तत्काल मुआवजा दिलाए जाने की मांग की ताकि किसान को कुछ राहत मिल सके।