इनायतनगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में डंपर चालक कुलदीप गुप्ता (28) पुत्र सन्तोष गुप्ता निवासी फतेहपुर की मौत हो गई। डंपर ने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी थी। स्थानीय पुलिस के अनुसार, ट्रेलर का अगला पहिया फट कर पंचर हो गया था। इसी दौरान, जगदीशपुर की ओर से आ रहे डंपर ने ट्रेलर में पीछे से टक्कर मारी