मोतिहारी: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डायल 112 ने 7 मिनट के अंदर पहुंचाया अस्पताल
जिले की डायल 112 टीम ने 7 मिनट के अंदर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। पिपरा कोठी डायल 112 के द्वारा सूचना प्राप्ति के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 7 मिनट के अंदर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उक्त व्यक्ति का समय से इलाज हो सका। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा मंगलवार 5:40 पर दी गई।