चीनोर: महिला थाना पुलिस ने पति पत्नी के टूटे हुए रिश्ते को बचाया
ग्वालियर में पति-पत्नी को शराब की ऐसी लत लगी कि उनका घर टूटने की कगार पर आ गया। दोनों नशे में झगड़ा कर एक दूसरे को शराबी होने का ताना देते थे। जिसका नतीजा यह हुआ कि बात तलाक तक आ पहुंची और पुलिस थाने में आमने-सामने खड़े हो गए। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी की तीन दफा काउंसिलिंग की। जिसके बाद आखिर में दंपति ने अपनी गलती मानते हुए समझौता कर लिया।