देहरादून: मोहिनी रोड स्थित एक स्कूल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, राज्यपाल ने की शिरकत
परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के सभी स्कूलों में इस विशेष कार्यक्रम का डिजिटल माध्यम से, सजीव प्रसारण किया गया. जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस महत्वपूर्ण चर्चा का लाभ उठा सकें। वहीं देहरादून के मोहिनी रोड स्थित एक स्कूल में भी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण किया गया.