अमरोहा: डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-नो पर बिना मानक के चल रहे ओयो होटलों पर देह व्यापार का आरोप
Amroha, Amroha | Apr 1, 2025 डिडौली कोतवाल हरिश्वर्धन सिंह ने बीते दिनों कोतवाली क्षेत्र में स्थित ओयो होटल को किसी तरह का भी गलत काम न करने की चेतावनी दी थी। कोतवाल की चेतावनी के बाद भी नेशनल हाईवे 9 के किनारे स्थित कई ओयो होटल ऐसे हैं जो बिना मानक के ही चल रहे हैं। आसपास के लोगों का आरोप है कि यहां पर लड़कियां बुलाई जाती हैं और उनसे देह व्यापार का कारोबार कराया जाता है।