उनियारा उपखंड क्षेत्र में शीतलाष्टमी धार्मिक भावना के साथ मनाई गई। सोमवार को दोपहर 1 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार शीतलाष्टमी पर महिलाओं ने अलसुबह से ही शीतला माता मंदिर पंहुचकर विशेष पूजा अर्चना कर ठंडे पकवानों का भोग लगाया। अलीगढ़ कस्बे में शीतला माता मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पंहुचकर शीतला माता की पूजा की।