थाना ट्रांसयमुना पुलिस ने डेरी की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए गल्ला मंडी स्थित शिव मंदिर के पास से अभियुक्त सोनू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के 1370 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने माँ गायत्री डेरी के गल्ले से 3000 रुपये चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि शौक-मौज में खर्च के बाद शेष रकम उसके पास बची थी