हज़ारीबाग: बंद पड़ी अवैध पत्थर खदान बनी काल, नहाने गया युवक डूबा, गांव में छाया मातम
हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र स्थित पचरुखी तिलैया के महाबर पहाड़ के पास बंद पड़ी अवैध पत्थर खदान में नहाने के दौरान सौरभ कुमार की डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ गया था और गहरे पानी में चला गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव निकाला गया। सौरभ परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।