चंदला: बलकोरा में अज्ञात कारणों के चलते एक युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
पूरा मामला चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बलकोरा गांव का है जहां रविवार को सुबह करीब 11 बजे युवती ने अपने ही घर में लगे जगले से दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडी को कब्जे में लेकर चंदला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है और जांच शुरू कर दी है