बहराइच: भग्गापुरवा के पास बस ने बालक को मारी ठोकर, बालक की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क पार करते बालक को बस ने ठोकर मार दी जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली नानपारा अंतर्गत नानपारा मिहींपुरवा मार्ग पर भग्गापुरवा के पास सड़क पार कर रहे बालक को बस ने ठोकर मार दी जिससे बालक की मौत हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।