मनोहर थाना निवासी अब्दुल साजिद ने बताया कि उसकी दुकान अग्रवाल धर्मशाला के सामने है साप्ताहिक हाट होने की वजह से उसने धर्मशाला के अंदर अपनी बाइक खड़ी कर दी थी । शाम को देखा तो वहां बाइक नहीं थी । इस पर धर्मशाला सीसीटीवी फुटेज देखे गए। एक अज्ञात व्यक्ति बाइक चुराता हुआ नजर आया । फिलहाल बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।