रामपुर बघेलान: रामपुर बाघेलान: पीएम श्री कन्या विद्यालय में विधायक ने विज्ञान प्रयोगशालाओं के निर्माण का भूमिपूजन किया
रामपुर बाघेलान स्थित पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं बायोलॉजी प्रयोगशालाओं के निर्माण कार्य का विधायक विक्रम सिंह ने विधिवत भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि आधुनिक प्रयोगशालाओं के निर्माण से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षा मिलेगी और उनकी शैक्षणिक दक्षता में वृद्धि होगी।