खजनी: ढबिया और रतनपुरा गांव में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरूक
बेलघाट के ढबिया व रतनपुरा गांव में शनिवार को जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कैंप लगाकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मौजुद रहे कोऑर्डिनेटर राहुल भट्ट के नेतृत्व में सहायिका आराधना गुप्ता व रिम्मी मल्ल के द्वारा लोगों को सुरक्षित पेयजल के विभिन्न पक्षों और महत्व के बारे में बताते हुए जागरुक किया गया।