जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड शहीद पार्क से UGC व SC/ST एक्ट के विरोध में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद द्वारा हाथरस से दिल्ली तक निकलने वाली पदयात्रा पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। आगरा रोड शहीद पार्क से लेकर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर तक भारी मे पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई।