कचुमरा क्षेत्र में 14 से 17 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के सहायक अभियंता अजय सिंह ने बताया कि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन द्वारा 765 केवी ऋषभदेव-मंदसौर ट्रांसमिशन लाइन पर रखरखाव कार्य के कारण यह कटौती की जा रही है।