हुज़ूर: विजय शाह से एसआईटी ने अब तक नहीं मांगा जवाब, जुलाई में पेश करनी है रिपोर्ट
Huzur, Bhopal | Jun 19, 2025 मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के विवादित बयान की जांच कर रही SIT ने अब तक उनसे कोई जवाब नहीं मांगा है। सुप्रीम कोर्ट में 28 मई को मामले की सुनवाई के दौरान स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम, यानी SIT ने जांच के लिए वक्त मांगा था। कोर्ट ने इसे मंजूर करते हुए जुलाई के पहले हफ्ते तक दूसरी रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।