अनूपपुर जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान की रफ्तार काफी धीमी है। स्वास्थ्य विभाग ने 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह आयु वर्ग की 6590 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया है, लेकिन अब तक सिर्फ 569 किशोरियों का ही टीकाकरण हो सका है।