खुर्जा: खुर्जा में बिजली पोल लगाते समय गैस पाइपलाइन फटी, AGL पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, अधिकारियों ने लीकेज पर पाया काबू, हादसा टला
खुर्जा के मुंडा खेड़ा चौराहे पर बिजली का पोल लगाते समय एजीएल (AGL) की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटने से गैस तेजी से बाहर निकलने लगी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। विद्युत विभाग के कर्मचारी नए पोल लगाने का कार्य कर रहे थे तभी यह घटना हुई, जानकारी शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे दी गई।