डीग: किसानों का फूटा गुस्सा: विधायक-सांसद केवल वोट लेने आते हैं, जलभराव से तबाह फसलें, जिला कलेक्ट्रेट पर किया सांकेतिक धरना
जिले में कृषि जमीनों पर हो रहे गंभीर जलभराव के विरोध में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। धरना पूरन सिंह कौंरेर की अध्यक्षता एवं बाबूलाल बहज के नेतृत्व में हुआ।