गुरुवार की शाम 5 बजे एक युवक को गंभीर हालत में उनके पिता के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। युवक मारपीट में घायल हुआ था। घटना के बारे में घायल राजा कुमार मंडल के पिता खुशी लाल मंडल ने बताया की पुराने विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। गांव के ही टुनटुन मंडल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके पुत्र को पकड़ लिया और पहले उसे बांध दिया।