विष्णुगढ़: विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीणों ने अलाव की मांग की
विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीणों ने की अलाव उपलब्ध कराने की मांग। विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड क्षेत्र में मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार गिरते पारे और हवाओं के कारण कनकनी काफी बढ़ गई है, जिससे आम जनमानस के साथ-साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। अलाव व्यवस्था की मांग की गई है।