बादली: ऑल हरियाणा PWD मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन का 42वां स्थापना दिवस झज्जर गुरुग्राम रोड स्थित यूनियन कार्यालय में मनाया गया
Badli, Jhajjar | Mar 30, 2024 गुरुग्राम रोड स्थित यूनियन कार्यालय में ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन 681 का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया I कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश दहिया ने की। वहीं, मंच संचालन जिला सचिव सुनील शर्मा ने किया I इस दौरान रिटायर्ड कर्मचारी भी पहुंचे और संगठन का ध्वज फहराया गया I