नानपारा: नवाबगंज क्षेत्र में अदा की गई ईद की नमाज, देश के अमन-चैन के लिए मांगी गई दुआएं
सीमावर्ती क्षेत्र में आज ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि, सुबह से हो रही बारिश के कारण ईदगाहों में नमाज अदा नहीं हो सकी। लोगों ने मजबूरन मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी। बारिश के चलते अधिकांश ईदगाहों में सन्नाटा पसरा रहा। नवाबगंज, बाबागंज, रुपईडीहा, चर्दा और जमोग सहित विभिन्न इलाकों में ईद की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई