कहरा: भेरधरी चिमनी के पास वन विभाग ने 5 राष्ट्रीय पक्षी मोरों का किया रेस्क्यू
Kahara, Saharsa | Jan 31, 2026 सहरसा जिले में वन विभाग द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर का सफल रेस्क्यू किया गया है। यह रेस्क्यू सदर थाना क्षेत्र के भेरधरी चिमनी के पास किया गया, जहां स्थानीय लोगों ने मोरों के फंसे होने की सूचना वन विभाग को दी थी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्र पदाधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया।