बहराइच: पतरहिया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हुई
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरहिया इलाके में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई थी। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।