झांसी: लोकसभा चुनाव के लिए झांसी-ललितपुर संसदीय सीट से कांग्रेस ने प्रदीप जैन आदित्य को दिया टिकट
Jhansi, Jhansi | Mar 22, 2024 झांसी-ललितपुर संसदीय सीट से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को कांग्रेस ने तीसरी बार इस लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। उत्तर प्रदेश में गठबंधन में आईं 17 सीटों पर कांग्रेस ने अपने 8 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।