संयुक्त कृषक संगठन तहसील खालवा की बैठक जिलाध्यक्ष सुरजीत मिन्हास की उपस्थिति में बुधवार को 12 बजे कृषि उपज मंडी खालवा में सम्पन्न हुई।बैठक में किसान हितों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम एम सी खतेडिया को दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने किसानों की समस्याओ से अवगत कराया और मांग रखते हुए अपनी बात रखी।