हुज़ूर: भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, राजस्थान के सीकर से एक नाबालिग बरामद
Huzur, Bhopal | Jul 9, 2025 भोपाल की हबीबगंज पुलिस ने मानव तस्करी के सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग को राजस्थान के सीकर जिले से सकुशल बरामद किया है। पीड़िता को उसकी परिचित युवती ने घर से भगाया और रुपये लेकर राजस्थान में बेच दिया। वहां उसकी जबरन शादी कराई गई। पुलिस ने दो आरोपियों कुसुम विश्वकर्मा और नरेंद्र डारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है|