झाझा: कानन गांव में एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, एक लाख की क्षति
Jhajha, Jamui | Oct 12, 2025 झाझा थाना क्षेत्र के कानन गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। घटना दुलेश्वर यादव उर्फ डुलो के घर में हुई। बताया गया कि रात 9 बजे खाना बनाने के बाद गैस सिलेंडर बंद कर सभी सो गए थे। देर रात अचानक किचन में जोरदार धमाका हुआ, जिससे घरवाले किसी तरह बाहर निकले। झोपड़ीनुमा किचन में हुए ब्लास्ट से घरेलू सामान जलकर र