चित्रकूट जनपद के बरगढ़ में बीते गुरुवार की शाम 6:00 बजे कारोबारी अशोक केसरवानी के 13 वर्षीय बेटे आयुष केसरवानी की बदमाशों ने अपहरण कर फिरौती न मिलने से हत्याकर दी। सूचना पर डीआईजी और एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। वही परिजन और आक्रोशित ग्रामीणों ने आज शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे तक नेशनल हाईवे को जाम रखा।