महाराजगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में ऋण न मिलने से महुअवा शुक्ल के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
गुरुवार को 2 बजे महुअवा शुक्ल के निवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मत्स्य, बकरी और मुर्गी पालन के लिए सस्ते ब्याज दर पर ऋण न मिलने की शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य रूप से मत्स्य पालन से जुड़े हैं, ने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत सस्ते ऋण की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन स्थानीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ऋण देने से मना कर रही।