जिले के पंदह ब्लॉक में स्थित रूपवार तवायफ गांव का नाम आज भी ग्रामीणों के लिए सामाजिक पीड़ा और शर्मिंदगी का कारण बना हुआ है। बलिया मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बसे करीब 800 मतदाताओं वाले इस गांव में शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपनी व्यथा मीडिया के सामने रखी। ग्रामीणों का कहना है कि अंग्रेजी हुकूमत के दौर में इस गांव को अय्याशी का