मंझनपुर: लुधियाना में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मृतक रामाधीन का पुरवा का निवासी है
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के रामाधीन का पुरवा गांव निवासी 22 वर्षीय सुरजीत कुमार की लुधियाना में सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह 11 बजे हुई, जब सुरजीत अपनी कंपनी जा रहा था। जानकारी के अनुसार, सुरजीत अपने कमरे से बाइक पर सवार होकर कंपनी के लिए निकला था। सड़क पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।