कानपुर: गोविंद नगर स्थित नौरैया खेड़ा में महिला की मौत पर मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की
गोविंद नगर स्थित नौरैयाखेड़ा में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला ने शनिवार को अपने भाई को फोन कर ससुराल में मिलने वाली प्रताड़ना के बारे में जानकारी दी थी। थाना प्रभारी ने सोमवार 5 बजे बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर गोविंद नगर पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में FIR दर्ज कर ली है।