लालगंज: ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के इंद्रवार व रतेह गांव से तीन वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे न्यायालय भेजा। न्यायालय द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर इंद्रवार गांव निवासी वारंटी कृष्ण कुमार सिंह तथा रतेह गांव निवासी माधव चौरसिया व चिंता चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।