रूड़की: बेडपुर गांव की निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बेडपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी अजीम से हुई थी। आरोप है की शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। साथ ही उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसके मायके में आकर मायके पक्ष के लोगों से मारपीट की है। पुलिस ने 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।