सिवानी: सिवानी में जंभेश्वर मंदिर प्रांगण वैदिक सनातनी नव वर्ष के मौके पर किया गया पौधारोपण।
मंगलवार के दिन शहर के जंभेश्वर मंदिर प्रांगण में वैदिक सनातनी नव वर्ष के मौके पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन बिश्नोई समाज व मॉडल संस्कृति स्कूल प्रशासन की ओर से किया गया। स्कूल के उप प्राचार्य राजवीर बेनीवाल ने बताया कि वैदिक सनातनी नव वर्ष के मौके पर जंभेश्वर मंदिर प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण को बढ़ावा देने का काम किया गया।