गढ़वा: JMM कमेटी के द्वारा जिला मुख्यालय में ईडी एवं केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला गया मशाल जुलूस
Garhwa, Garhwa | Jan 27, 2024 गढ़वा जिला जेएमएम कमेटी के द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय मे ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ मशाल जुलुस निकाला गया । जुलुस गढ़वा टाउन हॉल के मैदान से मझिआंव मोड़ होते हुए रंका मोड़ आकर सभा मे तब्दील हो गई। इस मशाल जुलुस मे बड़ी संख्या मे जेएमएम नेताऔर कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।