डेहरी: डेहरी नगर में अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 6 लोग हिरासत में, पूछताछ जारी
Dehri, Rohtas | Jan 14, 2025 डेहरी नगर में अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 6 हिरासत में रोहतास जिले के डेहरी नगर में पटना एसटीएफ, डीआईयू और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध लॉटरी कारोबार का खुलासा हुआ। बारह पत्थर मुहल्ले में तीन घरों पर छापेमारी कर 6 लोगों को हिरासत में लिया गया। मुख्य आरोपी राजेश गुप्ता फरार है। छापेमारी में लैपटॉप, मोबाइल, लॉटरी टिकट और अन्य उपकरण जब्त किए गए