मारपीट के प्रकरण में फरार दो आरोपी गिरफ्तार। कुंदन कंवरिया आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी ने बताया कि जिले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार ब्रजराजसिंह चारण आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के सुपरविजन में अचलसिंह देवड़ा वृताधिकारी फलोदी मय टीम द्वारा कार्यवाही की गई।