बांदा: जौरही गांव के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Nov 16, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जौरही गांव के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने की वजह से ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों नें घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जौरही गांव निवासी है।