हुज़ूर: टीला जमालपुरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रेप केस में एक दिन पहले मिली थी जमानत; प्रेमिका ने दर्ज कराया था केस
Huzur, Bhopal | Aug 24, 2025 भोपाल के टीला जमालपुरा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक की प्रेमिका ने एक माह पूर्व उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। इसके बाद युवक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।