चित्तौड़गढ़: राशमी में पोल में करंट से पिता की मौत पर जिला स्थाई लोक अदालत ने बेटी के पक्ष में ₹15 लाख का अवार्ड पारित किया
जिला स्थाई लोक अदालत ने बीमा कंपनी कोटक महिंद्रा के खिलाफ 15 लाख का अवार्ड पारित किया. उक्त राशि करंट से मरे व्यक्ति की बेटी को दो माह में चुकाने का आदेश दिया गया. पीठासीन अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा, सदस्य प्रदीप काबरा ने उक्त आदेश पारित किया. दरअसल, राशमी निवासी अंजना पुत्री लालू राम पुरबिया द्वारा अधिवक्ता जसवंत सिंह राठौड़, प्रेम सिंह के जरिए परिवाद...