आगरा: मंडलायुक्त सभागार में अटलपुरम टाउनशिप फेस-3 सेक्टर-8 का शुभारंभ, 215 प्लाटों के लिए 13 फरवरी से ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन शुरू
Agra, Agra | Feb 13, 2026 आगरा विकास प्राधिकरण ने अटलपुरम टाउनशिप फेस-3 सेक्टर-8 का शुभारंभ किया। मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की। सेक्टर-8 में 215 प्लाट हैं, जिनमें एमआईजी-1, 2, 3 के साथ ही एचआईजी और सुपर एचआईजी श्रेणियां शामिल हैं। आवेदक 13 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।