धामपुर: नहटौर ब्लॉक परिसर में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों की नीलामी प्रक्रिया हुई, जिसमें लकड़ी के ठेकेदारों ने भाग लिया
Dhampur, Bijnor | Nov 23, 2025 रविवार की सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर ब्लॉक परिसर में यूकेलिप्टस पेड़ों की नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। बताया जाता है कि ब्लॉक परिसर में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों की नीलामी की गई। खंड विकास अधिकारी प्रताप सिंह के नेतृत्व में नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें लकड़ी के ठेकेदारों ने भाग लिया।