गोरखपुर: एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में 55 चार पहिया और 114 दो पहिया वाहनों का किया गया चालान
एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।शहर के विभिन्न चौराहों/तिराहों पर नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों के विरूद्व अभियान चलाया गया, जिसमें 09 वाहनों को टो करके यातायात यार्ड लाया गया एवं 55 चार पहिया तथा 114 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया । उक्त की जानकारी आज दिन रविवार रात्रि 8:00 बजे मिली