आर्मी में चयन होने के बाद बेंगलुरु में प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटे नगर के तीन जवानों का भव्य स्वागत किया गया। नगर आगमन पर एनसीसी कैडेट्स, परिजन एवं नगरवासियों ने फूल-मालाओं से तीनों फौजियों का अभिनंदन किया। इस दौरान देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा। एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन के साथ सलामी दी और युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया।